फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिक्षिका ने हेड कांस्टेबल पति सहित अन्य ससुरालियों पर केस दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। सरकारी शिक्षिका ने दिल्ली में तैनात अपने हेड कांस्टेबल पति, सिंचाई विभाग में कार्यरत ससुर समेत अन्य ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। रुड़की रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी सुजाता आनंद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह सहारनपुर में देवबंद के पास मेघराजपुर के प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका हैं। उनकी शादी कंकरखेड़ा के शिवलोकपुरी निवासी गौरव मोहन से हुई थी। ससुर वेदपाल सिंह लघु सिंचाई विभाग मेरठ में कार्यरत हैं। गौरव मोहन दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी समय से गाड़ी और 25 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। विरोध करने पर मारपीट की गई। इस मामले में पहले दोनों पक्षों में वार्ता भी हुई, लेकिन काई नतीजा नहीं निकला। इसके चलते सुजाता अगस्त माह में अपने मायके आ गई। अब सुजाता ने पति गौरव, ससुर वेदपाल, सास निर्मला, देवर पंकज, विपुल व हरि सिंह, मामी गीता व अनीता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें