मेरठ। युवा ब्राह्मण समाज संगठन ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बीएवी इंटर कॉलेज के बीई बोर्ड कार्यालय में हुई। इसमें नवगठित केंद्रीय व क्षेत्रीय समितियों के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता स्थायी समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र गौतम ने की। संचालन स्थायी समिति के सदस्य अजय शर्मा ने किया। बैठक में कांवड़ शिविर और विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन पर चर्चा हुई। इन कार्यों के लिए अलग-अलग समितियां बनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को आगामी सप्ताह में इन समितियों के गठन का कार्य सौंपा गया है। बैठक में गिरीश चंद्र पराशर, संजय त्रिपाठी, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, ललित कौशिक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद