फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मृतक के नजदीकियों पर भी पुलिस का शक गहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के दूसरे दिन भी जांच में जुटी रही सर्विलांस और थाना पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी.

हस्तिनापुर। थाना क्षेत्र के बस्तोरा नारंग में सोमवार की देर रात घर में सो रहे मनजीत (25) की सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के 24 घंटे बाद भी पुलिस को ऐसे ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं, जिनके आधार पर मामले का खुलासा किया जा सके। पुलिस इस एंगल पर भी काम कर रही है कि हत्या में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
सोमवार की देर रात घर में सो रहे मनजीत की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता सुरेश ने गांव के ही कपिल और बॉबी के खिलाफ थाने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि इन दोनों के साथ एक अज्ञात व्यक्ति भी मनजीत की हत्या करने के बाद तमंचा लहराते हुए जा रहे थे। लेकिन पुलिस को यह कहानी नहीं पच रही थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि मनजीत की बहन ने गांव में ही बॉबी के साथ प्रेम विवाह किया था। इसे लेकर सुरेश की बॉबी से पहले भी कई बार अनबन हुई थी। कहीं रंजिश के कारण तो बॉबी और कपिल का नाम दर्ज नहीं कराया गया, इस पर भी पुलिस काम कर रही है। वहीं मृतक मनजीत की शादी दो वर्ष पूर्व शामली के पेलखा गांव में हुई थी। पति-पत्नी में विवाद हुआ तो मंजीत ने पत्नी को छोड़ दिया था, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग भी उसके साथ रंजिश रखते थे। थाना प्रभारी रमेश चंद शर्मा का कहना है कि पुलिस कई एंगल पर काम कर रही है। इसमें विधि विज्ञान प्रयोगशाला के साथ-साथ सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

घर के अंदर सो रहा था मनजीत, किसको थी खबर
सवाल यह है कि मनजीत के परिवार के आधा दर्जन लोग घर के आंगन में सो रहे थे जबकि मनजीत 20 मीटर की दूरी पर खुले कमरे में सो रहा था, इसकी भनक हत्यारों को कैसे लगी। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद युवक अपने घरों पर अंडरगारमेंट में सोते हुए मिले।
विज्ञापन


गांव के बीच में मौजूद है घर
मनजीत के घर के मुख्य द्वार पर एक गेट बना है और घर भी गांव के बीच में मौजूद है। आखिर बीच आबादी के बीच हत्यारे कैसे पहुंचे और उनका क्या मकसद था, पुलिस इसकी जांच भी कर रही है। पुलिस मनजीत के कई रिश्तेदार और संपर्क में आने वाले लोगों के मोबाइल नंबरों को भी ट्रेस कर उनकी लोकेशन का पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें