फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से स्वर्ण समाज में खुशी

विज्ञापन
सरधना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाने के बाद स्वर्ण समाज में खुशी मनाते युवक। ग
विज्ञापन
सरधना। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी कानून पर रोक लगाने के बाद स्वर्ण समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इस खुशी का इजहार शुक्रवार को जुलेढा गांव में किया गया, जहां समाज के लोगों ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह फैसला समाज हित में है। उम्मीद है कि इससे भविष्य में समान अवसर और न्याय सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि कानूनों का मकसद समाज में सौहार्द, भाईचारा और एकता को बढ़ावा देना होना चाहिए। समाज में एकता और सहयोग ही राष्ट्र की प्रगति का आधार है। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा ही देश को मजबूत बनाता है और यही एकजुटता विकास की राह खोलती है। कार्यक्रम में प्रशांत त्यागी एडवोकेट, चंद्रकेतु त्यागी एडवोकेट, हंसवीर त्यागी, मंगू त्यागी, जतिन त्यागी, सोनू त्यागी, विशाल त्यागी सहित स्वर्ण समाज के अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें