सरधना। चकबंदी गांव में एक युवक की भैंसा बुग्गी के नीचे दबकर मौत हो गई। गांव निवासी 18 वर्षीय संजू पुत्र धूम सिंह रविवार को एक शादी समारोह में जाना था। जिसके चलते वह दोपहर में गन्नों से लदी भैंसा-बुग्गी मिल में डालने के लिए चल दिया। लोगों के मुताबिक गांव में ही बुग्गी पलट गई । गन्नों से लदी बुग्गी के नीचे संजू दब गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे वहां से किसी तरह निकाला और मेरठ स्थित निजी अस्पता लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस की जानकारी शव का अंतिम संस्कार कर दिया।