दिल्ली पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, 20 स्कूलों की टीम हुई शामिल
विद्यार्थियों के जीवन में संतुलन बनाने में सक्षम बनाते हैं खेलः अनुमेहा सिंह
मेरठ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय विविधांजलि-2025 के पहले दिन रविवार को इंटर-स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि और स्कूल डायरेक्टर अनुमेहा सिंह ने किया। पहले दिन कई रोमांचक मुकाबले हुए द अध्ययन और आईपीएम की टीम पेनल्टी शूट में अपने मुकाबले जीती। आयोजन में विभिन्न विद्यालयों की 20 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में शॉरविन इंटरनेशनल, द अध्ययन स्कूल, महावीर इंटरनेशनल स्कूल आई पी एम पब्लिकस्कूल, अशोका अकेडमी, बी आई टी ग्लोबल स्कूल, कुसुम पब्लिक स्कूल, विद्या ग्लोबल स्कूल के बीच मैच खेले गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष सेकसरिया उप प्रधानाचार्या डॉ. वर्षा भारद्वाज की निगरानी मेें प्रतियोगिता चल रही है। रोमांचक मुकाबला शुरू हुआ।
पहला मैच शॉरविन इंटरनेशनल और द अध्ययन स्कूल के बीच खेला गया लेकिन मैच बराबरी पर छूटा। बाद में शॉरविन इंटरनेशनल ने पेनाल्टी शूट आउट में 3-2 से बढ़त हासिल कर मुकाबला जीता। दूसरा मैच महावीर इंटरनेशनल और आईपीएम के बीच खेला गया, जिसमे निर्धारित समय में दोनों टीम बराबरी पर रही। बाद में पेनल्टी शूट में 3-1 से आईपीएम ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला विस्डम ग्लोबल स्कूल और दिल्ली ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें 1-0 से विस्डम ग्लोबल ने मैच जीता। बी. आई. टी. और अशोका अकादमी के बीच खेला गया, जिसे अशोका अकादमी ने 1-0 से जीता। कुसुम पब्लिक स्कूल और विद्या ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमे विद्या ग्लोबल ने 4-0 के शानदार स्कोर से जीत हासिल की।