फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्रों की दस्तारबंदी की और सनद से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शाहपीर गेट स्थित जामिया अरबिया नूरूल इस्लाम में हुआ सालाना जलसा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शाहपीर गेट स्थित जामिया अरबिया नूरूल इस्लाम मदरसे में रविवार को सालाना जलसे का आयोजन किया गया। इसमें 48 छात्रों की दस्तारबंदी हुई और उन्हें सनद से नवाजा गया।
इसकी सदारत रईसुल जामिया जनाब मुफ्ती सैय्यद अहमद कासमी ने की। जलसे की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई। जामिया के छात्रों ने नात पढ़ीं। दारुल उलूम वक्फ देवबंद के मुफ्ती मो. आरिफ ने लोगों को सादगी के साथ अच्छी बातों को इख्तियार करने और बुरी बातों से बचने की सलाह दी। मजाहिर उलूम वक्फ सहारनपुर के शेखुल हदीस मौलाना इस्लामुल हक ने बुखारी शरीफ व इमाम बुखारी पर रोशनी डाली। छात्रों को हिदायत दी कि रसूल के रास्ते पर चलने में ही कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मौलाना नसीम अहमद, मौलाना मसरूर अहमद, मोहम्मद आसिफ, मौलाना शमीम अहमद, कारी अब्दुल कय्यूम, कारी मो. अहमद, मुफ्ती मो. हसन, हाजी सिराजुल नबी, हाजी मोहम्मद मुश्ताक, पूर्व सभासद हिफजुर्रहमान और हाजी इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें