मोदीपुरम- कृषि विवि में आयोजित मैत्री मैच में विजेता छात्रों की टीम।
मोदीपुरम। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में बुधवार को छात्रों व फैकल्टी सदस्यों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों की टीम ने जीत हासिल की।टॉस जीतकर छात्रों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन बनाए। अभिनव ने 53, सागर सिवाच ने 36 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फैकल्टी की टीम 94 रन ही बना सकी। डॉ. रविकांत, डॉ. राजेश बिष्ट, डॉ. विवेक धामा, डॉ. अंकित ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र अभिनव को प्लेयर आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में डॉ. विपिन, रितुल सिंह ने अंपायर की भूमिका निभाई। कुलपति डॉ. केके सिंह, कुलसचिव डॉ. रामजी सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा निखतरी है और मानसिक दबाव भी कम होता है। संवाद