फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया

विज्ञापन
पीएम श्री विद्यालय नंबर दो में  स्वच्छता पखवाड़ के तहत बच्चें व स्टाफ। (स्त्रोत स्कूल) परीक्षित
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत गतिविधियां विद्यालय पर वृक्षारोपण दिवस का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। एक छात्र एक पौधरोपण व स्कूल परिसर में बने हर्बल गार्डन की देखभाल करने की शपथ दिलाई गई। पौधे के नाम की पट्टियां भी लगाई गईं। प्रधानाध्यापिका मीतू रानी ने बताया कि पीएमश्री विद्यालयों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। प्रतिदिन गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। एआरपी जसप्रीत कौर ने बताया विद्यालय में स्वच्छता समिति का गठन किया जाएगा। बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। अभिभावक, जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान शिक्षिका दीपिका धारीवाल, रेखा यादव, सीमा रानी, गीता रानी, अध्यापक वसीम अहमद आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें