ट्रांसलम एकेडमी के खिलाडी तीरदांजी में पदक जीतकर लौटने पर स्वागत करते हुए। (स्त्रोत स्कूल) मवान
मवाना। ट्रांसलम एकेडमी के खिलाड़ियों ने मेरठ के बीआईटी ग्लोबल स्कूल में आयोजित अंतर विद्यालय ओपन स्कूल तीरंदाजी चैंपियनशिप विजयी भव: 1.0 में ट्रांसलम एकेडमी के छह खिलाड़ियों ने स्वर्ण सहित रजत और कांस्य पदक जीते। कोच देवेश कुमार के मार्गदर्शन में प्रदर्शन करते हुए यश्विन ने स्वर्ण पदक, अरनिमा चौधरी ने कांस्य पदक, अर्णव पोसवाल, अनिमेष अग्रवाल, शौर्य तोमर और ओजस सिरोही ने रजत पदक जीतकर जिला स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया। स्कूल पहुंचने पर सुबह की सभा में सभी पदक विजेताओं का प्रधानाचार्य धीरज आर्य व स्टाफ सहित उपस्थित सभी छात्रों ने स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अब जीत हमारी परंपरा बन गई है। खेल कोई भी हो हमारे बच्चे पदक अवश्य जीतेंगे। चेयरमैन सीमांत जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परंपरा अब हमेशा कायम रहनी चाहिए।