मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ईपीसी-2 के अंतर्गत आर्ट एंड क्राफ्ट पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में क्राफ्ट विशेषज्ञ डॉ. रितिका जैन ने बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं को लिप्पन आर्ट, डाई, गॉसिप गर्ल्स और बॉटल क्राफ्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला के समापन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह, एनसीसी समन्वयक एवं चीफ प्रॉक्टर डॉ. लता कुमार और अन्य प्राध्यापकों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। आयोजन में बीएड विभाग के प्राध्यापकों डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. पारुल मलिक, डॉ. दीपा गुप्ता, डॉ. आशीष पाठक और डॉ. रतन सिंह का विशेष सहयोग रहा। संवाद