सुनील कैथवास....बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में एबीवीपी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलत
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 77वां स्थापना दिवस धूमधाम से बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया गया। मुख्य अतिथि मेरठ-हापुड़ लोकसभा सांसद अरुण गोविल व अभाविप के प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव मौजूद रहे। स्कूल प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा और महानगर अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अरुण गोविल ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जिसने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में अनेक कार्यकर्ता दिए हैं। एवीबीपी शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मुद्दों को भी उठाती रहती है चाहे वह लाल चौक पर तिरंगा फहराने की बात चाहे बांग्लादेशी घुसपेठियां को रोकने की बात हो। अभाविप के प्रांत सह संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद 77वां स्थापना दिवस मना रही है। अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। महानगर मंत्री अभिषेक गोयल ने धन्यवाद किया। कार्यक्रम में ध्रुव गोस्वामी, आर्यन, अनुज बैसला, मोहित तोमर, सुरेश राणा, शिवानी, कशिश आदि मौजूद रहे।