फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

विज्ञापन
कालंदी नवादा मार्ग पर ग्रामीणों का धरना जारी। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
सड़क निर्माण को लेकर दूसरे दिन भी जारी रहा धरना
विज्ञापन

सरधना। नवादा-कालंदी मार्ग पर सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को रालोद नेता राजकुमार सांगवान, जिला पंचायत सदस्य पति ठाकुर विनोद कालंदी, सपना सोम भी धरना स्थल पर पहुंचीं ओर समर्थन दिया। वक्ताओं ने कहा कि करीब दो किमी. तक की सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है। ग्रामीण तहसील से लेकर जिलास्तर तक सभी अधिकारियों से रास्ता बनवाने की मांग रख चुके हैं। रालोद नेता राजकुमार सांगवान व ठाकुर विनोद कालंदी ने कहा कि प्रशासन को इस गंभीर समस्या को दूर करना चाहिए। करीब 20 से अधिक गांवों का रास्ता इस सड़क से जुड़ा है। ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं तालियान खाप के चौधरी सुधीर तालियान, जयंत राणा हिंदू जागरण मंच संयोजक सरधना, प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें