दौराला। पुलिस ने गांव लोईया में युवती की प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या के मामले में बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया है।
लोईया गांव में आरती पुत्री महेंद्र की मंगलवार को हस्तिनापुर के गणेशपुर निवासी दीपक ने प्रेम-प्रसंग के चलते गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया और तमंचा पुलिस को देकर वारदात कबूल की। पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी दीपक को जेल भेज दिया। वहीं, आरती की हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने घर पहुंचे। वहीं, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया है।