तहसील मुख्यालय पर अपर तहसीलदार के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्तागण
- फोटो : SARDANA
अपर तहसीलदार के खिलाफ धरना
सरधना। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को सरधना बार एसोसिएशन सरधना के बैनर तले अधिवक्ताओं ने अपर तहसीलदार के खिलाफ धरना दिया। अपर तहसीलदार पर तमाम आरोप लगाते हुए काफी समय से अधिवक्ता उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। सरधना बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी जयवीर सिंह की अध्यक्षता एवं बार महामंत्री नवनीत गौतम के संचालन में धरना प्रदर्शन चला। वक्ताओं ने कहा कि जब तक व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संजीव पंवार, बिजेंद्र सिंह, अशोक त्यागी, प्रशांत त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त रखे। आरोप लगाया कि जब तक अपर तहसीलदार के द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता से की गई टिप्पणी वापस नहीं ली जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर दीन मोहम्मद, सुनील कुमार, कमलराज, इनाम अली, मलखान सिंह सैनी, सतबीर चांदना, ईश्वरचंद, दिनेश गोयल, लईक अहमद, रिछपाल सिंह व बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।