फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रामराज में कल से होगा श्रीराम लीला का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहसूमा। श्रीराम लीला समिति रामराज के तत्वावधान में मंगलवार को श्रीराम लीला उत्सव का 60वां वार्षिक आयोजन 8 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। उत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के महामंत्री केपी सिंह धीमान ने बताया कि इस बार श्रीरामलीला का मंचन प्रोजेक्टर के माध्यम से बड़े पर्दे पर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को श्रीराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें आकर्षक झांकियों के साथ बैंड, डीजे और गोरिल्ला डांस आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 20 अक्तूबर को दशहरा मेले का आयोजन होगा। इसके लिए रावण का विशाल पुतला तैयार कराया गया है। लव-कुश लीला के मंचन के साथ 21 अक्तूबर को रामलीला उत्सव का समापन होगा। इस मौके पर मास्टर धनेश कुमार बंसल, अमित बंसल, विनोद पवार, डॉ. श्रीपाल कोहली, विपिन मनचंदा, मास्टर ब्रह्मचारी सिंह, केपी सिंह धीमान, विधि चंद्र शर्मा, पप्पन शर्मा, राजकुमार चौहान, शुभम कुमार, सुदर्शन गोयल और राम अवतार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें