फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में अव्यवस्थाओं पर भड़के खेल मंत्री

Sat, 28 Nov 2015 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम का शुक्रवार को प्रदेश के युवा एवं खेल मंत्री स्वतंत्र प्रभार राम सकल गुर्जर ने निरीक्षण किया। मेस से लेकर जिमनास्टिक ब्लॉक, हास्टल, कुश्ती ब्लॉक और स्वीमिंग पूल में फैली अव्यवस्थाओं को देख खेल मंत्री भड़क गए। उन्होंने जांच कराकर कार्रवाई की बात कही। इसके अलावा उन्होंने कोच और स्टेडियम अधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन


स्टेडियम में निरीक्षण के लिए पहुंचे खेल मंत्री ने फैली अव्यवस्था को देख उप क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी से कारण पूछा, साथ ही जीर्णोद्धार के लिए प्राप्त हुए पैसे के विषय में जानकारी ली। मौके पर उपस्थित कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने बताया कि स्टेडियम में क्रिकेट खिलाड़ियों की संख्या पूर्व में तीन सौ से अधिक होती थी लेकिन अब घटकर तीस रह गई है। स्टेडियम में सही कोचिंग न मिलने के कारण ज्यादातर खिलाड़ी प्राईवेट क्लबों में कोचिंग ले रहे हैं।

खेल मंत्री निरीक्षण के दौरान स्टेडियम की मेस में पहुंचे। भोजन तो मेन्यू के अनुरूप था, लेकिन क्वालिटी की कमी पाई गई। खेल मंत्री ने दाल चखी, साथ ही मेस में बैठे खिलाड़ियों से भी बातचीत की। मेस में क्वालिटी चेकिंग की जिम्मेदारी को लेकर भी प्रश्न उठे। बदहाल स्टेडियम के खस्ताहाल स्टेज, टूटे हुए फर्श और पुताई न होने पर खेल मंत्री ने बजट के विषय में स्टेडियम अधिकारियों से पूछा, साथ ही समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कबड्डी खिलाड़ियों ने खेल मंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कोच किरन पाल सिंह ने बताया कि उन्हें दो माह से सैलरी नहीं मिली है। खेल मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा निरीक्षण कर भोजन की क्वालिटी, जिमनास्टिक ब्लॉक सहित अन्य समस्याओं को मैने स्वयं देखा है।

जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है उनपर कार्रवाई की जाएगी। पश्चिम उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को आगे लाने का प्रयास किया जाएगा और बजट की भी व्यवस्था की जाएगी। कुलदीप उज्ज्वल, आदिल चौधरी, जितेंद्र रिठानी, विपिन, पप्पू गुर्जर, जयवीर सिंह, केपी सिंह मौजूद रहे।

मेन्यू सही, पर क्वालिटी खराब
स्टेडियम मेस में क्वालिटी को लेकर छात्रों ने भी खेल मंत्री के सामने आपत्ति दर्ज की। कुश्ती खिलाड़ी विजय शंकर ने बताया कि पूर्व के मुकाबले भोजन की गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं आया है। मेस में मसाले खुुले में रखे जाते हैं और खाद्य पदार्थों का स्वाद भी अच्छा नहीं होता। सत्यवीर सिंह यादव, अंशु यादव सहित गगन पाल ने निम्न स्तर के भोजन के संबंध में बताया।

जिमनास्टिक ब्लॉक में बना दिना आवास
पूर्व खिलाड़ियों की शिकायत पर खेल मंत्री जिमनास्टिक ब्लॉक में पहुंचे, जिसे दस वर्ष से स्टेडियम कोच ने आवास में तबदील कर दिया है। टूटा हुआ फर्श, फटे पुराने गद्दे और धूल, जालों से भरा कमरा ही जिमनास्टिक के नाम पर स्टेडियम में शेष रह गया है।

पूर्व में मेरठ से कई राष्ट्र स्तरीय जिमनास्टिक खिलाड़ी निकले चुके हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते जिमनास्टिक ब्लॉक बदहाल हो गया। जिमनास्टिक कोच भी स्टेडियम आती हैं, और अपनी हजारी लगाकर लौट जाती हैं।
 
स्टेडियम में सिर्फ एक सफाई कर्मचारी
उप क्रीड़ा अधिकारी नवीन त्यागी ने बताया कि स्टेडियम में सिर्फ एक सफाई कर्मचारी तैनात है। जिसके चलते सफाई व्यवस्था बाधित रहती है। बजट के अभाव भी इसका कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें