फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेल विभाग 2 अक्तूबर को कराएगा पैदल चाल प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। गांधी जयंती के मौके पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में 2 अक्तूबर को पैदल चाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्ग में आयोजित होगी। पुरुष वर्ग में 5 किमी और महिला वर्ग में 3 किमी की पैदल चाल होगी।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जो व्यक्ति या पुरुष इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है वह 1 अक्तूबर की शाम तक स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर पंजीकरण करा सकता है। प्रथम छह विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होगी वरिष्ठ नागरिकों की वाकाथॉन
मेरठ। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर बृहस्पतिवार को प्रशासन व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में वाकाथॉन रेस का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:30 बजे इसका आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी वरिष्ठ नागरिक रेस से पूर्व स्टेडियम पहुंचकर पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें