फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की डिग्गी से परिजनों को किया फोन, प्लीज मुझे बचा लो, जंगल में मिली लोकेशन

Wed, 26 Jul 2017 02:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
कार की डिग्गी से आवाज आई, प्लीज बचा लो
विज्ञापन
मवाना थाना क्षेत्र के तिगरी गांव से सोमवार शाम कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर लिया। बदमाश युवक को कार की डिग्गी में बंधक बनाकर ले गये। इस दौरान युवक ने अपने परिजनों को फोन कर अपहरण की जानकारी दी।
विज्ञापन


तिगरी गांव निवासी आकिल (20) पुत्र मुकेश सोमवार शाम लगभग चार बजे खेत में चारा लेने गया था। इस बीच कार में लगभग तीन से चार बदमाश पहुंचे। आवाज लगाकर युवक को खेत के बाहर की तरफ बुला लिया। आरोप है कि बदमाशों ने युवक को जबरन खींचकर कार की डिग्गी में डाल लिया। आरोप है कि जब रात में बदमाश भाग रहे थे, तब युवक ने अपने मोबाइल से परिजनों को फोन कर बताया कि उसका अपहरण हो गया है। उसे कार की डिग्गी में बंधक बनाकर कहीं ले जा रहे हैं। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दी। इंस्पेक्टर मवाना विजय कुमार, सीओ मवाना और एसपी देहात राजेश कुमार मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने ग्रामीणों और युवक के परिजनों से पूरे मामले की जानकारी दी। रात में परिजनों ने अपहरण की तहरीर दी है। इस बीच गांव में फिरौती की भी चर्चा रही। लेकिन पुलिस ने इंकार किया।
विज्ञापन

मार्ग में नहीं पहुंच सकती कार

यूपी पुलिस
पुलिस अफसरों का कहना है कि मामला संदिग्ध हो सकता है। जब बदमाशों ने अपहरण किया है तो उसका मोबाइल फोन कब्जे में क्यों नहीं लिया। वहीं, आसपास के खेत में काम करने वालों ने जंगल के जिस मार्ग से अपहरण करना बताया है। पुलिस का कहना है कि उस स्थान पर कार पहुंच नहीं सकती। 

जंगल में मिल रही लोकेशन
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक ने अपने मोबाइल से आठ- दस बार परिवार के लोगों को फोन कर अपहरण की सूचना दी। युवक सिर्फ इतना बताता है कि उसे कार की डिग्गी में डाल रखा है, बदमाश लगभग तीन या चार हैं। एसपी देहात ने बताया कि आखिरी काल करीब नौ बजे की थी। मोबाइल की लोकेशन तिगरी गांव के जंगल में आ रही थी। रात में क्राइम ब्रांच और डॉग स्कवायड की टीम भी मौके पर भेजी गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें