फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने जमीन की खातिर मां को पीट-पीटकर मार डाला, पत्नी को घर से निकाला

Thu, 28 Sep 2017 01:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
महिला का शव और आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मेरठ में थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार सनसनीखेज वारदात हो गई। खेत की जमीन के हिस्से में बंटवारे को लेकर एक युवक ने अपनी बीमार और वृद्ध मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी बेटा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपनी पत्नी को भी घर से पीटकर निकाल दिया था। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से सरधना के भूनी गांव के निवासी विजय प्रकाश सिंह का परिवार कंकरखेड़ा की आदर्श नगर कॉलोनी में रहता है। गांव में उनकी 70 बीघा खेत की जमीन है। विजय पाल दौराला शुगर मिल से रिटायर्ड कर्मचारी है। परिवार में पत्नी कृष्ण बाला (65) और छोटा बेटा संदीप है जबकि बड़ा बेटा पंकज (32) गांव में अपने पैतृक घर में रहता था। पंकज अपने छोटे भाई के हिस्से की जमीन पर भी बुआई करता था। जिसको लेकर पंकज का अपने माता-पिता और छोटे भाई से विवाद चला आ रहा था।

बुधवार सुबह पंकज आदर्श नगर में पहुंचा और परिवार से झगड़ा किया। पंकज दूसरी मंजिल पर अपनी मां कृष्णा बाला के पास पहुंचा। व्हील चेयर पर बैठीं कृष्ण बाला पंकज को धमकाने लगी और बोली कि जमीन में तुझे कोई हिस्सा नहीं मिलेगा। आरोप है कि पंकज ने मां को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मां के सिर पर कूकर मारा व फिर जीने से धक्का दे दिया। कृष्ण बाला को निजी अस्पताल भर्ती किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें : पत्नी की हत्या कर खुद भी जहर खाया, मां को तड़पता देख कांप उठे मासूम

पत्नी और परिजनों ने छोड़ा साथ

घटना के बाद जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुलिस के अनुसार विजय पाल के पास 70 बीघा जमीन थी। जिसे उसने दोनों बेटों में बराबर बांट दिया था। पंकज की परिवार से बनती नहीं थी। पत्नी भी उसे छोड़कर जा चुकी थी। वह अकेले ही खेती करता था। उसके हिस्से की जमीन को उसके पिता व छोटे भाई संदीप ने ले लिया था। जमीन को लेकर घर में विवाद चल रहा था। परिवार के सभी लोग उससे किनारा करते जा रहे थे। 

मेरे साथ छल हुआ
सीओ दौराला के अनुसार हत्यारोपी पंकज ने पूछताछ में बताया कि उसके साथ हमेशा छल हुआ। मेरे हिस्से की जमीन तक छोटे भाई को दे दी। कोई मुझसे बात करने को तैयार नहीं होता। मैंने गांव से चलते समय फोन कर दिया था कि मैं बात करने आ रहा हूं, सभी घर पर मिलना। लेकिन मेरे पहुंचते ही सभी एक-एक कर घर से बाहर निकल गए। मां के पास पहुंचा तो उसने भी बात करने से मना कर दिया। जब सबको पता था कि मैं मां की पिटाई कर रहा हूं, तो उसे बचाने के लिए मेरा पिता व भैया-भाभी क्यों नहीं आए। 

अपनों का फिर बहाया खून 
खून के रिश्ते फिर शर्मसार हो गए। जिस बेटे की मां ने परवरिश की, वहीं कातिल बन गया। इससे पहले भी कई लोगों ने रिश्तों का खून किया है। रंजिश में, अवैध संबंधों में तो कोई दूसरों को फंसाने के लिए अपनों की हत्या कर रहा है। लोगों ने इस मामले में हत्यारोपी पंकज को फटकारते हुए कहा कि तूने अपनी मां की हत्या कर बेटे के रिश्ते को कलंकित कर दिया है। लेकिन पंकज ने जवाब दिया कि उसे पछतावा तो है।

पढ़ें : परिवार का आखिरी चिराग बुझा, बिलखते हुए पत्नी बोली... उन्हें था ये शक
विज्ञापन

ये हैं कुछ वारदात

हत्या
किठौर में बृहस्पतिवार को बेटे की हत्या में पिता पकड़ा
खरखौदा के पीपलीखेड़ा में पत्नी की हत्या में 16 माह बाद पति गिरफ्तार
हस्तिनापुर में सात माह पहले युवक ने चाचा-चाची की गोलियों से भूनकर हत्या की
पल्लवपुरम क्षेत्र में महिला की हत्या में पति गिरफ्तार
परीक्षितगढ़ में एक साल पहले महिला की हत्या में बेटा और पति गिरफ्तार
लिसाड़ी गेट में दिसंबर 2016 में युवक की हत्या में भाई गिरफ्तार
गंगानगर में पत्नी ने प्रेमी के साथ पति की हत्या कर शव घर में दबाकर फर्श करा दिया
फलावदा में डेढ़ साल पहले युवक ने बहन की गोली मारकर हत्या की
शास्त्रीनगर में पिता ने बेटी की पानी के डब में डुबोकर हत्या की

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें