फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे-बहू ने मारपीट कर गला दबाकर मारने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। सकौती निवासी महिला मुकेश ने बेटे राज पर दुकान पर धोखाधड़ी से लोन लेने, विरोध करने पर बेटे व बहू द्वारा मारपीट कर गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया और पीड़िता को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि उसके दो बेटे हैं। पति ज्ञानेंद्र की मौत के बाद वह बड़े बेटे के साथ रह रही थी। बताया कि मिल बाजार में उसकी एक दुकान है। दुकान में बेटा राज जनसेवा केंद्र करता है। कुछ खेती की जमीन है, जिससे वह अपनी गुजर कर रही है। आरोप है कि बेटे ने दुकान पर धोखाधड़ी से साढ़े तीन लाख रुपये का लोन ले लिया, जबकि दुकान व मकान उसके नाम पर है। उसने विरोध किया और दुकान पर ताला लगा दिया। बेटे ने पत्नी संगीता के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और गला दबा दिया। पड़ोसी दुकानदार वजाहत ने उसकी जान बचाई। बेटे ने दबंगई दिखाते हुए दुकान का ताला तोड़ दिया। पीड़िता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। रात में महिला पुलिस के साथ पहुंची और अपनी दुकान पर ताला लगा दिया। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि दुकान को लेकर विवाद है। महिला के नाम पर दुकान है। महिला ने अपना ताला लगाकर दुकान कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें