फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में जलस्तर बढ़ने के साथ ही होने लगा मिट्टी का कटान, किसान हो रहे चिंतित

विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने पर होता मिट्टी का कटान। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। जून शुरू होते ही गंगा में जलस्तर बढ़ने लगा है। जिससे अनेक स्थानों पर कटान हो रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जुलाई माह में गंगा खादर क्षेत्र के लोगों को अपना रौद्र रूप दिखाती है। बड़ी संख्या में फसल बाढ़ में नष्ट हो जाती हैं। अब जून की शुरूआत में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। फतेहपुर प्रेम निवासी ऋषिपाल, जगपाल, सोमवीर, राजकुमार आदि ने बताया कि इस माह के अंत तक गंगा का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। जुलाई में खादर क्षेत्र के लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाती हैं। कई बार पानी का अधिक डिस्चार्ज होने के कारण गंगा ओवर फ्लो होने पर पानी फसलों को नष्ट कर देता है। वर्तमान समय में जगह-जगह कटान शुरू होने लगा है।

गंगा में जल स्तर बढ़ने पर होता कटान।- फोटो : MAWANA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें