फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में मुठभेड़ के बाद इनामी बदमाश गिरफ्तार, उसका साथी फरार

Sun, 07 Jun 2020 12:30 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गिरफ्तार... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

शनिवार रात को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है और उसका साथ भाग निकला। जानकारी के अनुसार  शनिवार को रात 11:05 बजे  थाना तीतरों पुलिस द्वारा सालियार चौक पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो दोनों व्यक्ति पुलिस को देख कर गंगोह की तरफ भागने लगे। 

विज्ञापन


पुलिस पार्टी द्वारा इनका पीछा कर ब्राइट होम स्कूल के पास घेराव किया गया, तो इन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर करना शुरू कर दिया। आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश चैंपियन उर्फ अजय, पुत्र अय्यूब, निवासी लेहरा, थाना हयातनगर, जनपद संभल गोली लगने से घायल होकर गिरफ्तार हुआ तथा इसका दूसरा साथी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। 

गिरफ्तार बदमाश थाना देवबंद से लूट के अभियोग में वांछित चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें