सरधना के रामलीला मैदान में विजयदशमी के अवसर पर रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया और कार्
दशहरे पर श्रीरामलीला मैदान में गूंजा जय श्रीराम, रावण-वध के साथ जले पुतले
सरधना। कस्बे के श्रीरामलीला मैदान में दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। रावण और कुंभकरण के पुतलों के दहन के साथ मैदान जय श्रीराम के जयघोषों से गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी ने पूरे वातावरण को रोशन कर दिया।
रामलीला मंचन के दौरान राम और रावण की सेनाओं के बीच रोमांचक द्वंद्व युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया। भगवान राम के बाण से जैसे ही रावण का अंत हुआ, रावण और कुंभकरण के पुतलों में आग लगा दी गई और वह देखते ही देखते जल उठे। पुतला दहन से पहले और बाद में की गई शानदार आतिशबाजी ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दर्शकों ने इस पल का भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्य अतिथि रहे। भाजपा नेता संजय चौधरी, एसडीएम उदित नारायण सेंगर, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार और समाजसेवी चौधरी नरेशपाल सिंह मैथना विशिष्ट अतिथि रहे। रामलीला कमेटी से प्रधान मलखान सिंह सैनी, उपप्रधान शरद त्यागी, प्रदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मूलचंद सैनी, अधिवक्ता वीरेंद्र सैनी, सूर्य देव त्यागी, मंगू प्रधान, अर्जुन राणा, कन्हैया त्यागी, ओमकुमार पुंडीर उपस्थित रहे।
सरधना के रामलीला मैदान में विजयदशमी के अवसर पर रावण और कुंभकरण के पुतले का दहन किया गया और कार्