फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मुकदमे खत्म करने के आश्वासन पर धरना-प्रदर्शन स्थगित

Thu, 10 Oct 2024 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन में संतों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे व धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में मांस की दुकानें खुलने के विरोध में बृहस्पतिवार को होने वाला धरना-प्रदर्शन मंडलायुक्त और डीआईजी के आश्वासन पर स्थगित हो गया।
विज्ञापन

बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज सिंह ने बताया कि 29 सितंबर को थानाभवन में उन्होंने नानवेज होटल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया था। इस मामले में पुलिस ने स्वामी यशवीर, स्वामी मगेंद्र, भारत भूषण, शालू राणा, रज्जू राणा और आशु सैनी को नामजद और 40 हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके विरोध में तीन दिन पहले थानाभवन में हिंदू संत समाज की हुई बैठक में दस अक्तूबर को शामली व थानाभवन में विरोध प्रदर्शन व धरना देने का निर्णय लिया गया था। बुधवार को शामली में शुगर मिल के गेस्ट हाऊस में आए मंडलायुक्त डॉ. ऋषिकेश भास्कर यशोद और डीआईजी अजय साहनी से स्वामी यशवीर, स्वामी मगेंद्र और स्वामी रामदेव ने संत समाज के प्रतिनिधि मंडल के तौर पर मुलाकात की।
उन्होंने दोनों अधिकारियों से पूरे प्रकरण से अवगत कराया। इसके बाद स्वामी यशवीर महाराज ने बताया पुलिस प्रशासन ने उन्हें बताया कि थानाभवन में धार्मिक स्थलों के 100 मीटर के दायरे में खुली मांस की दुकानों व होटल के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा उन पर व हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे को खत्म करने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन के इस आश्वासन के बाद 10 अक्तूबर को शामली और थानाभवन में होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें