फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रुपये लेते हुए लेखपाल की वीडियो वायरल, किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
- दाखिल खारिज के नाम पर रुपये मांगने का है मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक/मंडावर (बिजनौर)। मंडावर थाना क्षेत्र में तैनात लेखपाल अतुल राठी की रुपये लेने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें वह दाखिल खारिज के नाम पर रुपये मांग रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम सदर अवनीश कुमार ने कार्रवाई करते हुए लेखपाल को निलंबित कर दिया।
लेखपाल अतुल राठी पर गांव राजारामपुर, काजीवाला और बादशाहपुर का चार्ज था। काजीवाला निवासी किसान का कहना है कि लेखपाल ने उनसे दाखिल खारिज कराने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे थे। इस पर उन्होंने लेखपाल को दो हजार रुपये दे दिए और इसकी वीडियो भी बना ली।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में लेखपाल पीड़ित से रुपये लेते हुए साफ दिखाई दे रहा है। लेखपाल कह रहा है कैमरा तो नहीं चल रहा है। इस पर किसान कैमरे बंद होने की बात कह रहा है। इसके बाद पैसे कम होने पर लेखपाल कह रहा कि यह ठीक नहीं है, इन्हें वापस रख लो। तो किसान कहता है कि सही हैं, रख लो।
विज्ञापन


पैसे लेने की वीडियो वायरल होने के बाद लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच चल रही है। जांच अधिकारी तहसीलदार को बनाया गया है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।....अवनीश कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें