फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की बहन बताकर जेल में पहुंची महिला...

Fri, 28 Jul 2017 06:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन बताकर एक महिला जिला जेल में बंदी से मुलाकात करने पहुंच गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने जांच कराई। हालांकि जेल प्रशासन ने महिला की नियमानुसार ही मुलाकात कराई और फिर जाने भी दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बागपत की एक महिला और एक युवक बृहस्पतिवार को जेल में अजय नाम के एक बंदी से मुलाकात करने गए थे। उनके पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने खुद को सांसद बताकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को कॉल की और दो युवकों की मुलाकात कराने की बात कही। जेल में मुलाकात करने आए इस युवक ने जेल अधीक्षक को जेल के बाहर से कॉल कर कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की बहन उत्तराखंड से अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने आई हैं। जल्दी ही उनको वापस जाना है।
विज्ञापन

लेकिन निकले बागपत के

जिला कारागार मेरठ
जेल अधीक्षक को इस पर शक हुआ तो उन्होंने दोनों की आईडी लेकर जांच कराई। जिसमें दोनों बागपत के निवासी निकले। पोल खुली तो दोनों माफी मांगने लगे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने दोनों की बंदी से नियमानुसार ही मुलाकात कराई और फिर उनको चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस मामले की थाने पर भी कोई शिकायत नहीं की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें