मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन बताकर एक महिला जिला जेल में बंदी से मुलाकात करने पहुंच गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक को शक हुआ तो उन्होंने जांच कराई। हालांकि जेल प्रशासन ने महिला की नियमानुसार ही मुलाकात कराई और फिर जाने भी दिया।
पुलिस के मुताबिक बागपत की एक महिला और एक युवक बृहस्पतिवार को जेल में अजय नाम के एक बंदी से मुलाकात करने गए थे। उनके पहुंचने से पहले एक व्यक्ति ने खुद को सांसद बताकर वरिष्ठ जेल अधीक्षक को कॉल की और दो युवकों की मुलाकात कराने की बात कही। जेल में मुलाकात करने आए इस युवक ने जेल अधीक्षक को जेल के बाहर से कॉल कर कहा कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की बहन उत्तराखंड से अपने एक परिचित बंदी से मुलाकात करने आई हैं। जल्दी ही उनको वापस जाना है।