फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: दिगंबर जैन मंदिर में सिद्ध चक्र महामंडल विधान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित श्री चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर सूर्या पैलेस में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का पांचवां दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर तीर्थंकर मुनि सुब्रत नाथ भगवान का अभिषेक किया गया। शांतिधारा का सौभाग्य सौधर्म इंद्र नवीन जैन और यश जैन परिवार को प्राप्त हुआ। संजीव जैन और विशाल जैन ने भी शांतिधारा में सहयोग किया। पंडित प्रमोद शास्त्री ने जैन धर्म को अनेकांत धर्म बताया। उन्होंने कहा कि पारसनाथ के होने पर कोई चिंता नहीं करनी चाहिए। संगीतकार दीपेश ने अपनी प्रस्तुति से सबको भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उन्होंने हे चंद्र चंद्र प्रभु भगवान, तेरे चरणों के सिवा दुनिया में रखा है क्या...भजन गाया। इस दौरान 48 दीपक प्रज्वलित किए गए। भक्तामर स्तोत्र के 48 श्लोकों का उच्चारण भी किया गया। वीरेंद्र कुमार जैन ने भी जैन धर्म के सिद्धांतों के अनुपालन पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें