फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में कल्याण का मार्ग दिखाती है श्रीमद्भागवत कथा : अंश वशिष्ठ

विज्ञापन
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर में चल रही कथा का यज्ञ के साथ हुआ समापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर शिव मंदिर में नर नारायण सेवा संस्थान की ओर से श्रीमद्भागवत कथा के विराम के बाद पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों ने आहुतियां दीं। कथा व्यास पंडित अंश वशिष्ठ ने कहा कि किसी भी धार्मिक आयोजन के पश्चात यज्ञ की नितांत आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को जीवन में कल्याण का मार्ग दिखाती है। इसका श्रवण, मनन एवं अध्ययन जीवन को सकारात्मक दिशा देता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कथा मनुष्य को दैहिक, दैविक और भौतिक ताप से बचाकर धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। व्यवस्थापक एवं मंडपाचार्य पंडित ध्रुव वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं वेद ऋचाओं के माध्यम से विधिवत यज्ञ कराया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पंकज कतीरा, सर्वेंद्र रस्तोगी, दीपक शर्मा, रितिका शर्मा, रेखा, सुनीता सचदेवा, मीनू रुहेला, कल्पना अग्रवाल, अपर्णा, पूजा, तपस्या शर्मा, सरिता, सीमा कपूर, पूजा अंशु, बृजेश, सारिका, सविता, श्वेता, सरोज, माला, डॉली, रानी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें