एनएच 58 से गंगाजल लेकर शिवालय की ओर जाते शिवभक्त ।
- फोटो : LAWARD
दौराला। महाशिव रात्रि के पर्व पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त हरिद्वार से गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर बढ़ रहे है। बुधवार को मेवात जिले के शिवभक्त दौराला पहुंचे।
मेवात जिले के कन्हैया ने बताया कि वह हर वर्ष अपने दोस्तों व पड़ोसियों के साथ महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए हरिद्वार गंगाजल लेने जाते है। बुधवार को वह अपने जत्थे के साथ गंगाजल लेकर हरिद्वार से दौराला पहुंचे। बम बम भोले के जयकारे लगाते हुए शिवभक्त शिवालय की ओर बढ़ रहे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने शिवभक्तों को जलपान भी कराया।