फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पूजा-अर्चना और जयकारों से गूंजा शिव मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। कस्बे में शिव मंदिर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा करने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने मां दुर्गा के समक्ष शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। पूजा के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। मां दुर्गा की आराधना के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाकर अपनी श्रद्धा प्रकट की। मां की आराधना से भक्तों को आत्मबल, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसी आस्था के साथ श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा कर सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें