फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कालका देवी मंदिर पर सप्तमी-अष्टमी के मेले की तैयारियां तेज

विज्ञापन
हसनपुर कला में स्थित मां कालका देवी मंदिर में स्थापित कालका देवी। स्रोत:-संवाद
विज्ञापन
माछरा। हसनपुर कलां गांव में स्थित प्रसिद्ध कालका देवी मंदिर पर मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह विशाल मेला नवरात्र के दौरान सप्तमी और अष्टमी को लगता है। मंदिर समिति श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कर रही है।
विज्ञापन

मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य कराया जा रहा है। मंदिर समिति अध्यक्ष कर्म सिंह उर्फ लाला की निगरानी में मंदिर को सजाया-संवारा जा रहा है। कालका देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह मेला करीब 40 वर्षों से आयोजित हो रहा है। समय के साथ इसके प्रति श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ा है।
मेले में दो दिवसीय भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाता है। माता के दर्शन के बाद भक्त प्रसाद ग्रहण करते हैं। मंदिर की महिमा ऐसी है कि पुत्र की कामना वाली महिलाओं की इच्छा पूरी होती है। हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें