संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से कराए जा रहे अंडर-14 जोनल टूर्नामेंट के लीग मैच जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किए गए। अब प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच आज से आईटीआई साकेत क्रिकेट एकेडमी में खेले जाएंगे। यह जानकारी आयोजन सचिव क्रिकेट कोच अतहर अली ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच वेस्ट यूपी हस्तिनापुर और बुंदेलखंड टाइगर की टीम के बीच सुबह सात बजे से खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच ब्रज केसरिया और सरयू स्ट्राइकर के बीच सुबह 10 बजे से खेला जाएगा।
सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र ने भी बधाई दी। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सेमीफाइनल में पहुंचने वाली सभी टीम के खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। इसमें ईएम स्पोर्ट्स के मनजीत सरीन, आरआर स्पोर्ट्स , शेखर, जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के निदेशक डॉ. आयुष सिंघल और सचिव रोहन सिंघल का विशेष सहयोग रहेगा।