दौराला। हाईवे पर दशरथपुर गांव के सामने रविवार देर रात एक चौकीदार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मामले की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुजफ्फरनगर के मोतीमहल निवासी पप्पू (65) वर्ष दशरथपुर स्थित ढाबे पर चौकीदारी है। वह शराब पीने का आदी था। रविवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी जनक सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है।