बिजनौर में किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की दूसरी किस्त के दो-दो हजार रुपये भेज दिए गए हैं। किसानों के खातों में दूसरी किस्त भेजने के अलावा 97 करोड़ का ऋण भी गन्ना भुगतान के लिए मंजूर किया गया है।
किसानों को खाद, बीज आदि खरीदने में सहयोग करने के लिए बजट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की घोषणा की गई थी। 25 बीघा तक जमीन वाले लघु और सीमांत किसानों को योजना में पात्र माना गया था। योजना को एक दिसंबर 2018 से लागू किया गया था। योजना के अनुसार किसानों को हर चार महीने में दो दो हजार रुपये यानि छह हजार रुपये सालाना देने की व्यवस्था है। जिले में योजना के 3,04165 किसान पात्र मिले थे। किसानों के खातों में मार्च 2019 तक की पहली किस्त फरवरी में पहुंच गई थी। कुछ किसानों के बैंक खातों में जब दो हजार रुपये जमा होने का मैसेज आया तो उनको पता चला।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/