मेरठ। अपनों से बगावत कर दूसरे समुदाय में जाकर प्रेम विवाह किया। 10 साल तक दोनों परिवार से अलग होकर हंसी खुशी रहे। लेकिन पति की मौत के बाद गमों का पहाड़ टूट गया। ससुराल वालों ने नाता तोड़ लिया। लेकिन हक के तौर पर गुजर-बसर को 20 लाख रुपये दे दिए। किस्मत यहां भी दगा दे गई और युवती का पिता और फुफेरा भाई यह रकम ले उड़े। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
ब्रह्मपुरी पुलिस के अनुसार खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी एक सराफ युवक से प्रेम विवाह किया था। समुदाय अलग-अलग होने पर दोनों के परिजनों को इस रिश्ते पर एतराज था। शादी के करीब 10 साल बाद भी दोनों से संतान नहीं हुई। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब आठ माह पूर्व उसका पति काफी बीमार हो गया। काफी इलाज कराया लेकिन जिंदगी नहीं बची। पति की मौत के बाद उसके ससुराल वालों ने उसे अपने साथ रखने से इंकार कर लिया। कुछ दिन पहले उन्होंने उसे हक के तौर पर अलग से मकान आदि लेने और गुजर बसर के लिए 20 लाख रुपये देकर उससे रिश्ता तोड़ लिया था।
पढ़ें : युवती का धर्मांतरण कराकर कोर्ट मैरिज की कोशिश, कचहरी में हुआ बवाल