तटबंध का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम।
- फोटो : MAWANA
हस्तिनापुर(मेरठ)। क्षेत्र के गांव फतेहपुर प्रेम स्थित गंगा पर बनाए जा रहे तटबंध का मवाना के नए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार, सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हुए।
मंगलवार को नए एसडीएम मवाना कमलेश गोयल ने खादर क्षेत्र में बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान वह तहसीलदार अजय कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ फतेहपुर प्रेम स्थित गंगा पर बाढ़ को रोकने के लिए करीब दस करोड़ रुपये की कीमत से बनाए जा रहे एक किमी. लंबे तटबंध का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने उन्हें जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने अधिकारियों को क्षतिग्रस्त तटबंध की मरम्मत करने की बात कही। अधिकारियों ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ने तटबंध निर्माण में समस्या आ रही है। इस दौरान गांव के नरेंद्र, किरणपाल, सतीश कुमार, हरेंद्र चौहान, ध्यान सिंह आदि मौजूद रहे।