एसडीएम ने ली थाना प्रभारी, रोडवेजकर्मियों की बैठक
मवाना। कांवड़ यात्रा को लेकर शनिवार दोपहर एसडीएम व सीओ ने सभी थानाध्यक्षों व रोडवेज कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने रूट डायवर्जन व मंदिरों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार से हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर पर शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो गया है, इस लिए यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसों का रूट डायवर्ट किया है। फलावदा रोड, बहसूमा बाईपास व मवाना खुर्द पर पुलिस के साथ रोडवेज के कर्मी भी खड़े होंगे ताकि यहां से गुजरने वाली रोडवेज बसों को कर्मी रास्ते के बारे में जानकारी दे सके। इसके अलावा थानाध्यक्षों को हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर की पटरी के साथ-साथ मंदिरों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। जलाभिषेक वाले दिन नगर के मंदिरों की जिम्मेदारी तहसीलदार न्यायिक अजय कुमार उपाध्याय, ईओ सुनील कुमार, अंकुर अतल, कुणाल, राकेश, लोकेश, राकेश, नीरज, जितेंद्र वर्मा को दी गई है। सैफपुर फिरोजपुर मंदिर पर जलाभिषेक वाले दिन नायाब तहसीलदार उदयवीर सिंह, नगर पंचायत हस्तिनापुर के ईओ मधुरमय निषाद, जगन्नाथ, उधम सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज कुमार, गुरुवचन, रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। कर्ण मंदिर पर ईओ फलावदा, किशनचंद, अरविंद, गोविंद, वेदप्रकाश, अजय, रविंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान सीओ यूएन मिश्रा, विनय आजाद, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह व करतार सिंह आदि मौजूद रहे।