फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कोलकाता के फूलों से सजा दरबार, भजनों से बाबा का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में भजन संध्या का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुरुषोत्तम मास की परमा एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर छोटा खाटू धाम में श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल गोल्डी द्वारा श्याम बाबा की ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर कोलकाता के फूलों से बाबा का विशेष एवं आकर्षक श्रंगार किया गया।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात शर्मा ने बताया कि पुरुषोत्तम मास में धर्म, कर्म, दान, पुण्य और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष महत्व होता है। मंदिर परिसर में सुबह से ही शरबत वितरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भजन संध्या का शुभारंभ मंदिर ट्रस्ट के संरक्षक जितेंद्र शर्मा ने आओ गणनायक राजा अपनी कृपा बरसाओ, कारज सफल बनाओ देवा भजन से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नीरज गुरु जी ने सांवरे की महफिल को संवारा सजाता, किस्मत वालों के घर है श्याम आता तथा दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में वैष्णवी नामदेव, आयुष कंसल और मन्नू पंजाबी ने श्याम भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या में संगीत संयोजन गौरव आहूजा का रहा। इस अवसर पर मुदित मांगलिक, संजय महेश्वरी, रणवीर शर्मा, आदित्य अम्मू, कर्मवीर यादव, शुभम अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें