मेरठ। जिलाधिकारी ने तीन तहसीलदारों, दो पेशकारों और एक अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बचत भवन में बुधवार को राजस्व कार्य और राजस्व एवं कर-करेत्तर वसूली की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम ने कार्य में लापरवाही-उदासीनता पर तहसीलदार न्यायिक, तहसीलदार, तहसीलदार मवाना, नगर मजिस्ट्रेट और एडीएम सिटी के पेशकारों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। बैठक में न आने पर एसीएम का वेतन रोका गया है। तहसीलदार न्यायिक और तहसीलदार मेरठ को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। डीएम ने कार्य योजना बनाकर राजस्व वसूली में तेजी लाने की हिदायत दी है। समीक्षा बैठक में नगर निगम से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस पर जिलाधिकारी ने स्पष्टीकरण तलब किया है। 86 करोड़ का बजट मिला
मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन ने बताया कि मेरठ को बिजनौर से जोड़ने वाले चेतावाला पुल जो गंगा नदी पर बनाया जाएगा, इसके लिए 86 करोड़ रुपये का बजट निर्माण विभाग को मिल गया है। यह नौ किलोमीटर लंबी रोड है।