फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब सरकारी दफ्तर में ईओ से भिड़े सफाई कर्मचारी, जमकर हुआ हंगामा

Wed, 17 May 2017 09:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सरधना, मेरठ
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
विज्ञापन
सरधना में नगर पालिका में बुधवार को दोपहर बाद जमकर हंगामा हुआ। हंगामा बढ़ता देख ईओ ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच में बीच बचाव कराया। ईओ शैलेंद्र सिंह ने कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया तो वहीं उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नगर महामंत्री विक्की पार्चा ने ईओ पर जाति सूचक शब्द कहने व हॉकी लेकर मारने की नीयत से हमला करने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया। पालिका में कई घंटों तक आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। उसके बाद सफाई कर्मचारियों ने इस मामले में एसडीएम राकेश कुमार से भी ईओ के अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।             
विज्ञापन


सरधना नगर पालिका के सफाई कर्मचारी बुधवार को उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के नगर महामंत्री विक्की पार्चा व सभासद राममोहन वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिका पहुंचे। इस दौरान पालिका ईओ शैलेंद्र सिंह कार्यालय में मौजूद थे। विक्की पार्चा व राममोहन वाल्मीकि ने सफाई मजदूरों की विभिन्न मांगों को ईओ के सामने उठाया, इस दौरान किरणदेवी पत्नी स्वर्गीय प्रेमचंद की पेंशन के मामले में बातचीत की तो इसी बीच ईओ व विक्की पार्चा के बीच गर्मागर्मी बढ़ गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। आरोप है, कि इस दौरान ईओ ने हॉकी उठाई और विक्की पार्चा के पीछे मारने को दौड़ पड़े इस बीच वहां पर हंगामा हो गया। सफाई कर्मचारियों ने भी ईओ के खिलाफ हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख ईओ ने थाना पुलिस को सूचना दे दी। 
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया

कई घंटों तक चलता रहा हंगामा
वहीं इंस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को बमुश्किल शांत कराया। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में काफी गर्मागर्मी हुई। विक्की पार्चा ने ईओ पर जाति सूचक शब्द कहने और हॉकी लेकर मारने को पीछे दौड़ने की बात कही तो ईओ ने भी विक्की पार्चा समेत कई सफाई कर्मचारियों पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने और उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया। पालिका में कई घंटों तक इसी तरह हंगामा चलता रहा। इंस्पेक्टर ने दोनों पक्षों से थाने में तहरीर देने और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस लौट गये। जिसके बाद सफाई कर्मचारी एसडीएम राकेश कुमार से मिले और ईओ पर अभद्र व्यवहार करने व जाति सूचक शब्द कहने का आरोप लगाया। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जांच कराकर और मांग पत्र पर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें