मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल में मोबाइल टावर लगाने के विरोध में हंगामा कर दिया। पुलिस ने टावर के सामान से लदी गाड़ी को वापस भिजवा दिया। जिसके बाद लोग शांत हुए। पुलिस के मुताबिक वार्ड दस में शिव मंदिर के पास बिना अनुमति के एक कंपनी के कर्मचारी मंगलवार रात टावर लगाने का कार्य करने पहुंचे। मोहल्ले के लोग टावर के विरोध में इकट्ठा हो गए और हंगामा कर करने लगे। लोगों ने कर्मचारियों को घेर लिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने टावर के सामान से लदी गाड़ी को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। जिसके बाद मोहल्ले के लोग शांत हुए। पुलिस के मुताबिक टावर लगाने की अनुमति नहीं ली गई। इस मौके पर मोहित रस्तोगी, मनीष रस्तोगी, इमरान इलाही, राजकुमार, सलीम, संगीता, अर्चला, अनिता, बबीता, शबाना, सचिन, मोहित, मनु व सत्तार आदि मौजूद रहे।