फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत

विज्ञापन
होमगार्ड करतार सिंह का फोटो।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर खानपुर मोड़ पर बुधवार रात आठ बजे पुलिस लाइन में ड्यूटी के लिए आ रहे बाइक होमगार्ड में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पूठी निवासी 55 वर्षीय करतार सिंह होमगार्ड थे। परिजनों के मुताबिक उनकी ड्यूटी रात नौ बजे से पुलिस लाइन मेरठ में चल रही थी। बुधवार रात करीब आठ बजे वह ड्यूटी पर आने के लिए बाइक से चल दिए। परिजनों की माने तो मेरठ-परीक्षितगढ़ मार्ग पर खानपुर गांव के मोड़ पर करतार सिंह की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बताया। मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक करतार सिंह ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। बड़े बेटे दीपक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मौत से परिजनों में कोहराम
सड़क हादसे में करतार सिंह की मौत पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार परिवार में पत्नी, दो बेटे व तीन बेटियां हैं। वह रोजाना पुलिस लाइन में ड्यूटी पर जाते थे। वहीं होमगार्ड बीओ अशोक यादव ने बताया कि ड्यूटी के दौरान करतार सिंह की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विभाग द्वारा पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें