फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भैसाली बस अड्डे और निजी बसों का रूट आज से बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहराब गेट बस स्टैंड से चलेंगी भैसाली बस स्टैंड से चलने वाली रोडवेज बसें
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भैसाली बस अड्डा आज सुबह आठ बजे स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यहां से रोडवेज बसों का संचालन 12 अगस्त की रात 12 बजे तक बंद रहेगा। यहां से चलने वाली रोडवेज बसें सोहराब गेट बस अड्डे से संचालित होंगी और यहीं वापस आएंगी।
शहर में सिटी बसों का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा निजी बसों के रूट में भी परिवर्तन किया गया है। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ स्टैंड की ओर किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी। बागपत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें बागपत बाईपास से चलेंगी। ये बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी। बड़ौत मार्ग की रोडवेज बसें भी रोहटा रोड बाईपास से संचालित होंगी। यह व्यवस्था बुधवार आज सुबह आठ बजे से लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी बसों की व्यवस्था
- मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर और बिजनौर के लिए बसें थाना गंगानगर के सामने से चलेंगी।
- किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली बसें बीएनजी स्कूल तिराहा किला रोड से संचालित होंगी।
- हापुड़ रोड पर हापुड़-बुलंदशहर के लिए बसें शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेंगी।
- सरधना और शामली के लिए रोडवेज तथा निजी बसें सरधना फ्लाईओवर से चलेंगी।

- अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली निजी बसें थाना गंगानगर के पास बनाए गए बस स्टैंड से संचालित होंगी। ये बसें मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए जाएंगी।
- शहर क्षेत्र में सिटी स्टेशन, कैंट स्टेशन और अन्य मार्गों पर चलने वाली सिटी बसों का संचालन प्रतिबंधित रहेगा।
-













विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें