फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चे मकान की छत गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला ऊंचापुर में कच्चे मकान की छत गिरने की जानकारी देता पीड़ित। संवाद
विज्ञापन
सरधना। ऊंचापुर मोहल्ले में मंगलवार को एक कच्चे मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य अंदर मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलकर उन्होंने अपनी जान बचाई। छत गिरने से मकान में रखा जरूरी सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन

मोहल्ला ऊंचापुर निवासी शहजाद पुत्र अब्दुल हमीद मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। आर्थिक तंगी के चलते उसका मकान कच्चा बना हुआ है। बीते कई दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण मकान की छत पर पानी भर गया था, जिससे छत कमजोर हो गई थी। मंगलवार को शहजाद का परिवार मकान में आराम कर रहा था, तभी अचानक छत भरभराकर गिर पड़ी। आवाज सुनते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन मकान में रखा घरेलू सामान मलबे में दब गया।
विज्ञापन


नवाबगढ़ी में गिरी मकान की दीवार
नवाबगढ़ी गांव में भी बारिश के कारण निसार के मकान की दीवार गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें