दौराला- दौराला में आयोजित चिकित्सा शिविर में जांच कराते लोग। स्रेात : स्वयं
दौराला। दौराला गन्ना समिति चेयरमैन भूपेंद्र सिंह अहलावत के आवास पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर शुभारंभ डॉ. देवेंद्र पाल सिंह ने किया। गन्ना समिति चेयरमैन ने बताया कि डाॅ. श्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट से आए चिकित्सक डॉ. रिपुल सिंह, रोहित, मनीष कुमार, संदीप, खुशी, आयशा ने शिविर में 200 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह के अलावा नेत्रों की जांच की गई। जिन मरीजों की आंखों की रोशनी कम थी, उन्हें चश्मे वितरित किए गए। रोगियों को निशुल्क दवाई वितरित की गई। इस दौरान विपिन अहलावत, विक्रांत अहलावत, सुभाष, विनेश, मुंशीराम, प्रवेज, योगेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।