फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालियां बंद कर बना दिए रास्ते, तालाब तक नहीं पहुंच रहा बरसात का पानी हो रहा जलभराव

विज्ञापन
गांव रोहटा में बंद नालियों को खुलवाने के दौरान पहुंची पुलिस। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
रोहटा(मेरठ)। गांव रोहटा के तालाबों की जल भराव की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन ने शनिवार से कार्य शुरू कर दिया है। जिसे जेसीबी से जल निकासी के लिए खुदाई शुरू की गई।
विज्ञापन

गांव रोहटा गांव में तालाब से जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम सदर अंकित खंडेलवाल के आदेश पर रोहटा बीडीओ राजीव कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत विवेकानंद, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज शर्मा ने गांव के तालाबों पर पहुंचकर कार्य शुरू कराया। जल निकासी की व्यवस्था के लिए जेसीबी से खुदाई की गई। सभी अधिकारी अंबेडकर द्वार के अंदर तीसरे तालाब पर पहुंचे। वहां, ग्रामीणों के द्वारा रास्ता बना कर नाले को ही बंद स्थिति में पाया। उसको खुलवाना शुरू किया तो स्थानीय ग्रामीणों ने अधिकारियों का विरोध कर दिया। जिस पर भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा, संदीप परासर, समरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। जिसे बाद ग्रामीण शांत हुए। हालांकि सूचना मिलते ही विरोध की स्थिति होने पर भारी पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची और शांति व्यवस्था कराई। जेसीबी द्वारा सभी मुख्य नालियों को खोलने का कार्य शुरू किया गया। भाजपा नेता दुष्यंत रोहटा ने अधिकारियों से कहा कि दोनों तालाब के बीच रोहटा गांव को जोड़ने वाले दोनों रास्ते बंद पड़े हैं दोनों रास्तों को खुलवाने की व्यवस्था की जाए, जहां ग्रामीणों ने नालियों को बंद किया है। उन्हें भी खुलवाया जाए। वहीं, सड़क किनारे नालों को भी खोला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें