फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिक कार मोटर्स मालिक पर दुष्कर्म का केस दर्ज, बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने को तैयार पीड़िता

Mon, 09 Sep 2019 02:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
आरोपी आरपीएस तोमर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में यूनिक कार मोटर्स के मालिक राम रिछपाल सिंह तोमर पर दुष्कर्म और शोषण का रविवार को पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। दुष्कर्म पीड़िता ने अपने भाई को रंगदारी में जेल भेजने और उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज न होने पर अधिकारियों को आत्मदाह करने की धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: दुष्कर्म पीड़िता ने दी अधिकारियों की चौखट पर आत्मदाह करने की चेतावनी, अफसरों से मांगा इंसाफ

पुलिस के अनुसार, यूनिक कार मोटर्स के मालिक राम रिछपाल सिंह तोमर की तहरीर पर तीन दिन पहले सिविल लाइन थाना पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के भाई पर 50 लाख रुपये रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोटर्स मालिक ने पीड़िता के भाई पर धमकी देने का दूसरा मुकदमा कंकरखेड़ा में दर्ज करा दिया। वहीं, दुष्कर्म पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अफसरों से शिकायत कर आरोप लगाया था कि वह तीन दिन से अपनी तहरीर लेकर थाना पुलिस के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। यह भी आरोप है कि आरोपी तोमर उसके साथ करीब दस साल से दुष्कर्म कर रहा है।

यह भी पढ़ें: लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी

पीड़िता ने पुलिस को वीडियो, ऑडियो और अश्लील चेट दिखाकर आरोपों की पुष्टि करने का प्रयास किया था। यह भी आरोप था कि आरोपी उसकी एक शादी पहले भी तुड़वा चुका है। अब पीड़िता ने दूसरी शादी की तो आरोपी परेशान करता रहा। पीड़िता का आरोपी से एक चार साल का बच्चा भी। पुलिस से पीड़िता ने कहा कि वह बच्चे को डीएनए टेस्ट भी कराने को तैयार है। 

एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि राम रिछपाल सिंह तोमर निवासी प्रभात नगर के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें