फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को स्मरण करना बहुत आसान

विज्ञापन
जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक उदय राज सिंह गांव गणेशपुर में प्र? - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गांव गणेशपुर में रविवार को जय गुरुदेव साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोग प्रवचन सुनने को पहुंचे। यहां मथुरा के क्षेत्रीय पर्यवेक्षक उदय राज सिंह ने कहा कि प्रभु का नाम स्मरण करना बहुत सरल है। मानव को चाहिए कि वह अपना जीवन लक्ष्य निर्धारित करें। उसे सिद्ध करने के लिए साधना जरूरी है। रामचरितमानस में तुलसीदास ने भी कहा है कि राम से बड़ा राम का नाम है। इस मौके पर रतनलाल त्यागी ने कहा कि पापी व्यक्ति यदि अपने बच्चों के नाम भगवान के नाम पर रख लेते हैं तो उनका जीवन सुधर जाता है। इस अवसर पर धीर सिंह, धनीराम चौहान, डॉ. अशोक, शीतल प्रसाद, हरिराम, राजू सिंह, आनंदपाल, सीताराम, अरुण कुमार, गजराज सिंह, डॉ. सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें